Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Villagers are building a wooden bridge through voluntary contributions and manual labor.

Sitapur News: चंदा जुटा व श्रमदान कर ग्रामीण बना रहे लकड़ी का पुल

Fri, 20 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 20 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers are building a wooden bridge through voluntary contributions and manual labor.
सकरन क्षेत्र में किवानी नदी पर लकड़ी का पुल बनाते ग्रामीण। संवाद
सकरन। कमहरिया कटेसर गांव के पास किवानी नदी पर ग्रामीण एक बार फिर श्रमदान के जरिये अस्थायी पुल का निर्माण करने में जुट गए हैं। बांस-बल्ली का यह पुल बनाने में करीब 50 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह धनराशि ग्रामीणों ने चंदे से एकत्र की है। यह पुल हर साल बारिश के सीजन में नदी का जलस्तर बढ़ते ही बह जाता है।
विज्ञापन


सकरन की ब्लॉक की ग्राम पंचायत कमहरिया कटेसर में किवानी नदी बहती है। इस नदी पर दशकों से पुल बनाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की अनदेखी पर बांस-बल्ली का अस्थायी पुल चंदे व श्रमदान से बनाते हैं। यह लकड़ी का पुल हर साल बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर बह जाता है।
विज्ञापन


अमर उजाला में इस समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर गत 16 जनवरी को तत्कालीन डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने पुल निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा था। दो फरवरी को लोक निर्माण विभाग व राज्य सेतु निगम की ओर से सर्वे कर रिपोर्ट शासन भेजी गई थी मगर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच बारिश के सीजन में नदी उफनाई तो लकड़ी का अस्थायी पुल बह गया। अब ग्रामीणों ने आवागमन के लिए 15 किमी का फेरा लगाने से बचने के लिए चंदा लगाकर श्रमदान से फिर लकड़ी का पुल बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामजीवन, राकेश, धनीराम व सुरेंद्र पुल बनाने में जुटे हैं। इनके मुताबिक दो से तीन दिनों में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल से कमहरिया कटेसर, बिशुनपुर मडौर, बज्जूपुरवा, कुचलाईयां व दुधगड़ के सैकड़ों लोग आवागमन करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता असीम यादव ने बताया कि सर्वे कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई थी। अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed