फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vigilance committee portal has not been updated for 11 years

Sitapur News: 11 साल से अपडेट नहीं सतर्कता समिति का पोर्टल

Sat, 24 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vigilance committee portal has not been updated for 11 years
सांडा। सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और आम जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभागीय वेबसाइटों पर अधिकारियों एवं समितियों का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जाता है, लेकिन खाद्य एवं रसद विभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पोर्टल पर दर्ज जानकारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पोर्टल के ब्लॉक सतर्कता समिति अनुभाग में सीतापुर और विकासखंड सकरन का चयन करने पर खुलने वाले पृष्ठ पर विभिन्न विभागों के 11 अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। इन अधिकारियों का स्थानांतरण करीब 11 वर्ष पहले हो चुका है। वर्तमान में इनमें से कोई भी अफसर विकासखंड सकरन को छोड़े जिले में भी तैनात नहीं है।
विज्ञापन

पोर्टल पर अधिकारियों के नाम के साथ उनके कार्यालय का पता, श्रेणी, लिंग, दिव्यांगता और नामित पद जैसी जानकारियां भी दर्ज हैं। ऐसे में लंबे समय से पुराने नामों का प्रदर्शित होना सरकारी सूचना तंत्र के नियमित रखरखाव और अपडेट व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सांडा निवासी ज्ञानू मिश्र, राम कृष्ण दीक्षित, महानंद यादव, रमेश भारती, सुशील आदि ने बताया कि सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाएं केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed