फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Video of soldier teaching SO children goes viral

एसओ के बच्चों को पढ़ाती सिपाही का वीडियो वायरल

Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Video of soldier teaching SO children goes viral
सीतापुर। एक वायरल वीडियो से एसओ सकरन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में थाने की महिला सिपाही उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही है। एसओ ने इसका खंडन किया है। एएसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पुष्पराज कुशवाहा सकरन थाने के एसओ हैं। इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उनके लिए सिर दर्द बन गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला थाने की सिपाही है और वह एसओ के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही है। आरोप यह भी है कि एसओ महिला सिपाहियों से ड्यूटी न कराकर घरेलू बेगार कराते हैं।
विज्ञापन

विरोध करने पर एसओ ने महिला सिपाहियों के खिलाफ गोपनीय रिपोर्ट भेजकर तबादला करा दिया है। वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी मिलने में एसओ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप गलत
एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने कहा कि आरोप गलत हैं। महिला सिपाहियों ने सीओ के समक्ष ड्यूटी करने से मना किया था। इसके कारण उनका तबादला हुआ है। जिस महिला सिपाही को ट्यूशन पढ़ाते हुए दिखाया जा रहा है, वो गर्भवती है। ऐसे में वह उनके घर पत्नी से मिलने आया करती थी। इस बीच उन्हें बदनाम करने की नियत से एक सिपाही ने वीडियो बनवाकर वायरल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed