{"_id":"68890d8a8942e8c1b707072c","slug":"video-of-drunk-police-inspectors-highhandedness-goes-viral-sitapur-news-c-102-1-slko1037-137382-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नशे में धुत दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नशे में धुत दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल
Tue, 29 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
सिधौली। कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव चौराहे का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें लखनऊ में तैनात उपनिरीक्षक हर्ष कुमार शराब के नशे में धुत होकर अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं।
जानकारी करने पर पता चला कि हर्ष कुमार लखनऊ की विजिलेंस शाखा में तैनात हैं। वह साथियों के साथ अपनी कार से शराब के नशे में धुत होकर मनिकापुर चौराहे पहुंचे। एक वाहन चालक से अकारण ही भिड़ गए। इस दौरान वाहन स्वामी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।