फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vicious people flew 22 thousand from the account asking for PIN numbers

शातिरों ने पिन नंबर पूछ खाते से उड़ाए 22 हजार

Tue, 20 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vicious people flew 22 thousand from the account asking for PIN numbers
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एटीएम से पैसे निकालने गए एक युवक से पिन नंबर पूछकर शातिरों ने उसके खाते से 22 हजार 500 रुपया पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर बैंक को एटीएम संचालन रोकने का पत्र दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के करीमपुरवा निवासी मुकीम अहमद मुंबई में मजदूरी करता था। मुकीम का खाता पंजाब नेशनल बैंक मुंबई की शाखा में संचालित है। 31 मार्च को मुकीम अपने घर आया था। 14 अप्रैल को खाते से पैसा निकालने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की महमूदाबाद शाखा पर गया।
विज्ञापन

एटीएम में पहले से मौजूद दो अज्ञात लोगों ने उससे पैसा निकालने में मदद की बात कहकर एटीएम ले लिया और पिन नंबर डालने को कहा। पीड़ित ने पिन नंबर डाल दिया। इसके बाद अज्ञात लोगों ने कहा कि सर्वर नहीं है। इसलिये पैसा नहीं निकला है। कल फिर आने की बात कहकर चलता कर दिया। मुकीम बिना पैसा पाए घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसके मोबाइल 22 हजार 500 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने कोतवाली महमूदाबाद पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed