{"_id":"680be2fcdaacca39d60dafaf","slug":"vhp-launched-a-signature-campaign-outrage-erupted-sitapur-news-c-102-1-slko1037-130926-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विहिप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, फूटा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विहिप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, फूटा आक्रोश
Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पहलगाम हिंसा को लेकर शुक्रवार को भी विभिन्न संगठनों ने आक्रोश जताया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने तीन प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन हुआ। आतंकवाद के विरोध में लालबाग चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। चौराहे पर ही आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
हजारों लोगों ने आतंकवाद के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख विपुल प्रताप सिंह ,प्रांत के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विमल मिश्रा, विभाग सह मंत्री उत्तम, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोग प्रज्ञा सिंह, जिला संयोजिका मातृशक्ति सावित्री मौजूद रहीं।
मिश्रिख बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पहलगाम हिंसा में मारे गए पर्यटकों के शोक में तहसील चौराहे पर आतंकवादियों का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने की मांग की। इस मौके पर बार अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व सुरेश सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, अजय कुमार मिश्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभासदों ने रखा दो मिनट का मौन
लहरपुर। नगर पालिका परिषद सभागार में पहलगाम हिंसा के विरोध में दो मिनट का मौन रख कर मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद व अन्य सभासद उपस्थित रहे। लहरपुर में मातनपुरवा गांव के ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वजाहत मलिक ने कायराना हमले की निंदा करते हुए आतंकियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, सकरन में श्रीरामचंद्र जी ट्रस्ट यज्ञ समिति द्वारा कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान, प्रदीप वर्मा, हरेंद्र यादव, रामचंद्र यादव व अन्य सदस्य मौजूद रहे। महमूदाबाद में महमूदाबाद उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले रामकुंड चौराहा से बजाजा चौराहा तक व्यापारियों, नागरिक, समाजसेवियों ने आतंकवाद के खिलाफ आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया।
आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। लायर्स एसोसिएशन, महमूदाबाद ने तहसील परिसर से चिकमंडी चौराहा, बजाजा चौराहा होते हुए रामकुंड चौराहे पर पहुंच कर आतंकवाद का पुतला दहन कर जमकर पाकिस्तान का विरोध जताया। तंबौर में रेउसा मोड़ पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल के जिला संयोजक नीरज बजरंगी, जिला धर्माचार्य प्रमुख ऋतिक तिवारी समेत विजय वर्मा, दीपू कुमार, अनुज शुक्ला, रामनिवास, सूरज, अंकित, आशीष, आदित्य मिश्रा, रामानुज, सत्येंद्र और श्यामू बजरंगी मौजूद रहे।
जहांगीराबाद में भी शिव कमेटी के पदाधिकारियों ने विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों संग कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता मोमबत्तियां जलाकर हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद......पाकिस्तान होश में आओ..के नारे लगाते नजर आए। (संवाद)