फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vehicles will now run through traffic signals

अब ट्रैफिक सिग्नल से दौड़ेंगे वाहन

Mon, 30 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will now run through traffic signals
सीतापुर। नए साल पर शहरवासियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। वजह, शहर में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे। चौराहों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। नगर पालिका ने प्रमुख चौराहों पर पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि ये सिग्नल एक सप्ताह में लगकर तैयार हो जाएंगे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। आसानी से ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चल रही है। ट्रैफिक पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रही है। रस्सी लगाकर चौराहों पर वाहनों को क्रास करने की हरी झंडी मिलती है। अब इस व्यवस्था में जल्द बदलाव होने वाला है। महानगरों की तर्ज पर यहां पर भी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे। लाल व हरी लाइट के जरिए वाहनों को आगे बढ़ने व रुकने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इससे शहर का यातायात व्यवस्थित ढंग से चलेगा। इस पर करीब 69.76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रकम नगर पालिका द्वारा 12वें व 13वें वित्त आयोग से बची धनराशि से खर्च की जाएगी। शहर के चार प्रमुख चौराहे हाईटेक होंगे। लालबाग चौराहे पर तीन ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे। इन पर 7.49 लाख रुपये खर्च होंगे। रोडवेज चौराहे पर चार ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे। इन पर 9.99 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुगुणा चौराहे पर चार ट्रैफिक सिग्नल पर 9.99 लाख खर्च होंगे। जिला महिला अस्पताल चौराहे पर चार ट्रैफिक सिग्नल पर 9.99 लाख रुपये से लगेंगे। इनको लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। प्रमुख चौराहों पर पोल लगाने का तेजी से काम चल रहा है। इन चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाएंगे। इससे चौराहों पर होने वाली हर प्रमुख गतिविधि को आसानी से देखा जा सकेगा।

इन चौराहों पर हाईटेक होगी व्यवस्था
लालबाग, रोडवेज, बहुगुणा व जिला महिला अस्पताल चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। प्रत्येक पर 0.76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था हाईटेक होगी। जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
शहर में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही प्रमुख चौराहों पर सिग्नल व सीसीटीवी कैमरा लग जाएंगे।
- गुरुप्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed