Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vehicles diverted; relief from traffic congestion

Sitapur News: डायवर्जन प्लान से रोके वाहन, जाम से राहत

Fri, 06 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vehicles diverted; relief from traffic congestion
सीतापुर। धनतेरस से दीपावली तक बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए डायवर्जन प्लान बृहस्पतिवार शाम से लागू किया गया। इसके तहत मुख्य बाजार में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश को सख्ती के साथ रोका गया। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के बाद लोग पैदल ही बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे। इससे काफी हद तक जाम की दिक्कत से राहत मिली।
विज्ञापन

लालबाग से घंटाघर के बीच सराफा, सब्जी, कपड़ा और लोहा मंडी समेत शहर के प्रमुख बाजार स्थित हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। यातायात व्यवस्था के तहत लालबाग चौराहा, नगर पालिका के सामने पड़ाव गेट, घंटाघर और लालबाग पार्क के पीछे पार्किंग स्थल को प्रमुख पॉइंट बनाया गया है। इन स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी बैरिकेडिंग कर दो-दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इन पॉइंट से किसी भी दोपहिया या चारपहिया वाहन को मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं मिल रहा है। यहां से वाहनों को पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ यातायात धर्मेंद्र ने बताया कि नगर पालिका परिसर, लालबाग पार्किंग और लालबाग के पीछे हिंदू कन्या पाठशाला के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिसर में दोपहिया वाहन, लालबाग पार्किंग में दोपहिया और चारपहिया वाहन तथा हिंदू कन्या पाठशाला के पास चारपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके अलावा लालबाग चौराहे से नगर पालिका गेट के सामने पड़ाव मार्ग के प्रवेश तक पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed