फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vehicle owners informed about the new tax system

Sitapur News: वाहन स्वामियों को नई टैक्स प्रणाली की दी जानकारी

Sat, 21 Feb 2026 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vehicle owners informed about the new tax system
परिवहन मेले में मौजूद एआरटीओ, वाहन स्वामी व अन्य। - फोटो : परिवहन मेले में मौजूद एआरटीओ, वाहन स्वामी व अन्य।
खैराबाद। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने परिवहन मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान 146 वाहन स्वामियों से संवाद किया गया। एआरटीओ ने उन्हें नई टैक्स प्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि 75 सौ किलोग्राम तक के सभी मालवाहक व यात्री वाहनों को वन टाइम टैक्स (एकमुश्त कर अदायगी) व्यवस्था में शामिल किया गया है। इससे वाहन स्वामियों को बार-बार टैक्स जमा करने की प्रक्रिया से राहत मिलेगी। पहले वाहन मालिकों को प्रत्येक तीन माह या प्रतिवर्ष टैक्स जमा करना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत सिर्फ एक बार टैक्स जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसायियों को एकमुश्त कर व्यवस्था, टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया और टैक्स जमा करने के तरीकों की जानकारी देना है। मेले में पहले दिन कुल 146 लोग शामिल हुए। इनमें वाहन स्वामी, ऑटो ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी, ऑटोमोबाइल्स डीलरों के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


वाहन श्रेणी, भार क्षमता व उपयोग के आधार पर लगेगा टैक्स
एआरटीओ ने बताया कि मालवाहक, यात्री, व्यावसायिक व निजी वाहनों पर लागू टैक्स दरों की जानकारी दी गई है। इसके तहत वाहन की श्रेणी, भार क्षमता, सीट क्षमता और उपयोग के आधार पर टैक्स तय किया जाता है। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से टैक्स जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही कार्यालय काउंटर पर भुगतान की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। विलंब से भुगतान करने पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क और दंड की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed