{"_id":"6aeb74e53b49104bb80f13f5","slug":"vehicle-entry-into-the-main-market-prohibited-for-three-days-sitapur-news-c-102-1-slko1055-167060-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन दिन मुख्य बाजार में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन दिन मुख्य बाजार में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Wed, 04 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। धनतेरस से दिवाली तक बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कल से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत शहर की मुख्य बाजार में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने 17 स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। इन सभी स्थानों पर करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।
यातायात व्यवस्था के तहत लालबाग चौराहा, नगर पालिका के सामने पड़ाव गेट, घंटाघर और लालबाग पार्क के पीछे स्थित वाहन पार्किंग को प्रमुख पॉइंट बनाया गया है। इन चार स्थानों पर दो या दो से अधिक बैरिकेडिंग रहेगी। वहीं, अन्य स्थानों पर एक-एक बैरीकेड लगाकर दो-दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
इन पॉइंट से किसी भी दोपहिया या चारपहिया वाहन को मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। लालबाग से घंटाघर मार्ग के बीच शहर की प्रमुख सर्राफा मंडी, सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी और लोहा मंडी समेत कई महत्वपूर्ण बाजार स्थित हैं। त्योहार के दौरान यहां बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचते हैं। ऐसे में वाहनों के प्रवेश से जाम और अव्यवस्था की आशंका बनी रहती है।