फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   vehicle drivers wait for parking

वाहन चालकों को पार्किंग का इंतजार

Sat, 05 Dec 2015 11:29 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
शहर में पार्किंग की सहूलियत पाने के इंतजार में वाहन चालकों की आंखें पथरा गई हैं। बावजूद इसके इन्हें अब तक यह सुविधा मिल नहीं सकी है। ऐसा नहीं कि शहर में वाहन पार्किंग की योजना नहीं बनी। हर बरस पार्किंग सुविधा देने को कवायद शुरू होती है। पर चंद दिनों में यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला जाता है।
विज्ञापन


पार्किंग के अभाव में वाहन चालक मजबूरन में सड़कों पर अपने वाहन पार करते हैं। आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बता दें कि सीतापुर शहर दशकों पहले बसा था। शुरुआती दौर में यहां पर लोगों को सुविधाएं मयस्सर नहीं थीं। पर शहर को पहले  मिनिस्पल्टी फिर पालिका का दर्जा मिलने के बाद यहां पर तेजी से विकास हुआ है।
विज्ञापन


सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस किया गया है। सुविधाओं के साथ ही वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पर यहां की प्रमुख सड़कें अवैैैैध अतिक्रमण का शिकार है। दुकानदारों ने सड़कों पर अपनी दुकानें सजा रखी हैं। यही नहीं फुटपॉथी भी अपनी दुकानें सजी रहती हैं। इनके अलावा खोमचे व ठेले भी तितर-बितर ढंग से सड़कों पर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। पार्किंग की सुविधा न होने से वाहन चालकों को मजबूरन सड़कों पर अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं, इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए पिछले बरस जिला और पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों को पार्किंग सुविधा देने की योजना बनाई थी।

योजना के मुताबिक शहर में दो पार्किंग स्थल भी चयनित किए गए थे। इनमें चौपहिया वाहनों के लिए राजा कॉलेज मैदान से समीप तथा दोपहिया वाहनों के गांधी पड़ाव के समीप पार्किंग स्थल शामिल हैं। इस योजना को बने हुए आहिस्ता-आहिस्ता साल भर हो गया है।


बावजूद इसके इसे अमल में लाया नहीं जा सका है। यहां के लोग बरसों से पार्किंग की राह तक रहे हैं। पर उन्हें यह सहूलियत मिल नहीं सकी है। जिस कारण वाहन चालकों को मजबूरन में सड़कों के किनारे या फिर सड़कों पर ही वाहन खड़े करने पड़तेेेेे हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed