{"_id":"5d544ce08ebc3e6d117f3934","slug":"up-police-will-get-197-brave-soldiers-sitapur-news-lko476348440","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस को मिलेंगे 197 जांबाज सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस को मिलेंगे 197 जांबाज सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षिण ले रहे पुलिस के 197 जांबाज सिपाही गुरुवार को यूपी पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। कड़ी ट्रेनिंग के बाद इन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक भव्य आयोजन के बीच पास आउट किया जाएगा।
पास आउट परेड को लेकर पीटीसी में सभी तैयारियां हो गई हैं। इन जवानों की परेड में प्रदेश के डीजी ट्रेनिंग संजय एम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
पीटीसी के एएसपी अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि यहां 197 रिक्रूट पुलिस आरक्षी का प्रशिक्षण ले रहे थे। इनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई है। इनको पास आउट करने को लेकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
कार्यक्रम में पीटीसी के आला अफसरों के अलावा जिले के अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पीटीसी में बेहतर ढंग से जिम्मेदारी निभाने वाले कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
पीटीसी में तैनात आरआई मोहम्मद सागर सिद्दीकी, सीए अजय जायसवाल आरमोरर छोटेलाल को डीजीपी द्वारा जारी प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
इसी तरह हेड कांस्टेबल राम प्रताप सिंह, मुंशी उदयनारायन सिंह, सेवानिवृत्त एसआई टीचर सूर्यबक्स सिंह चंदेल व रिटायर्ड हेड कांस्टेबल घोड़ा बलराम द्विवेदी को गृहमंत्रालय द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।