फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP Manager, principal, and teacher accused of attempting religious conversion; religious books given to stude

यूपी: प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक पर धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप, छात्रों को दीं धार्मिक पुस्तकें

Sat, 19 Sep 2026 10:29 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, सीतापुर
अमर उजाला, सीतापुर Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 19 Sep 2026 10:29 AM IST
सार

सीतापुर के तंबौर स्थित निजी स्कूल में गैर मुस्लिम छात्रों के साथ धार्मिक भेदभाव और धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायत में धार्मिक पुस्तकें बांटने और उनसे जुड़े सवाल पूछने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP Manager, principal, and teacher accused of attempting religious conversion; religious books given to stude
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर में तंबौर स्थित एक निजी स्कूल में गैर मुस्लिम छात्रों के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव और धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री और क्लनापुर निवासी उत्तम सिंह ने दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में गैर मुस्लिम छात्रों के साथ धार्मिक आधार पर भेदभाव किया जाता है। उनका कहना है कि छात्रों को धार्मिक पुस्तकें दी जाती हैं और उनसे संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में आए गैर मुस्लिम अतिथियों और अभिभावकों को इस्लामिक पुस्तकें वितरित की गईं।

विज्ञापन

 

कार्रवाई की मांग

मामले में विद्यालय प्रबंधक अजीज गौरी, प्रधानाचार्य एजाज अहमद अंसारी और एक मुस्लिम शिक्षक को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed