{"_id":"5738c17c4f1c1b0f19ac730d","slug":"up-board-of-high-school-and-intermediate-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में शिवांगी और 12वीं में चंद्रकांत व प्रीति जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में शिवांगी और 12वीं में चंद्रकांत व प्रीति जिला टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर के सुमित्रा इंटर काॅलेज में हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के रविवार को घोषित नतीजों में इस बार भी बालिकाओं का डंका बजा। इंटर में चंद्रकांत वर्मा व प्रीति शर्मा जिला टॉपर रहीं। दोनों को 481 अंक मिले हैं। वहीं हाईस्कूल के परिणामों में शिवांगी सोनी ने 581 अंकाें के साथ जिले में पहला स्थान पाया।
हाईस्कूल व इंटर के घोषित परिणामों में जिले के टॉप टेन में लड़कियां हावी हैं। इस बार गांजर के पिछड़े क्षेत्रों से कई मेधावियों ने सफलता पाई है। जिले में 12वीं का रिजल्ट 94.76 फीसदी व 10वीं 78.36 फीसदी रहा।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे रविवार को आने थे। इसको लेकर सुबह नौ बजे से ही शहर में गहमागहमी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं में परिणाम जानने की बेचैनी साफ दिखी। 12:30 पर ज्यों ही नतीजे घोषित हुए छात्र-छात्राओं में रिजल्ट जानने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
हाईस्कूल में यूनाइटेड अवध इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा शिवांगी सोनी ने 581 अंकों के साथ जिले में टॉप किया। दूसरे स्थान पर एसआरके ब्वॉयज इंटर कॉलेज अटरिया के प्रखर मिश्रा रहे। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से महमूदाबाद के आयुष कुमार व ऋषभ जायसवाल रहे।
वहीं इंटर में यूनाइटेड अवध इंटर कॉलेज के चंद्रकांत वर्मा व संजू प्रजापति इंटर कॉलेज की प्रीती शर्मा ने जिले में टॉप किया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पांच विद्यार्थी रहे। इनमें संजू प्रजापति की शिखा वर्मा, सर्वोदय इंटर कॉलेज सिधौली की गरिमा अवस्थी, प्रकाश विद्या मंदिर महमूदाबाद के अंशू गुप्ता व लक्ष्मी वर्मा, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर अमरनगर बिसवां की कौशिकी दुबे रहीं। इन विद्यार्थियों ने 480 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बिसवां की आयुषी शर्मा रहीं। आयुषी को 479 अंक मिले।