फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP Board exam will be held at 143 centers

143 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Mon, 07 Feb 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam will be held at 143 centers
सीतापुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 143 केंद्रों पर होगी। जिला समिति ने केंद्रों की संख्या तय करके शासन को सूची भेज दी है। अब वहां से फाइनल मुहर लगाना बाकी है। आमतौर पर जिला समिति की ओर से निर्धारित केंद्र ही अंतिम रूप से तय हो जाते हैं। पहले से जिले में प्रस्तावित 145 में से दो केंद्रों की संख्या कम करके 143 कर दी गई है। अब इन केंद्रों पर मार्च में प्रस्तावित परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर कई माह से कवायद चल रही है। जिला स्तर से कॉलेजों की तरफ से भरी गई मूलभूत सुविधाओं की जानकारी के आधार पर केंद्र प्रस्तावित कर दिए गए थे। शासन द्वारा जिले में 145 अनंतिम रूप से केंद्र तय किए गए थे। इन केंद्रों की संख्या तय होने के बाद जिले स्तर पर कॉलेजों से आपत्तियां मांगी गई थी। इस निर्धारण में बहुत ही खामियां थी। कहीं 80 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बना दिया गया था, तो कहीं धारण क्षमता से अधिक विद्यार्थी आवंटित कर दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने प्रस्तावित केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करके जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी थी। इसके बाद जिला केंद्र निर्धारण समिति ने 145 में दो केंद्रों की संख्या में कटौती करके 143 केंद्र तय कर दिए है। जिलाधिकारी ने केंद्रों की संख्या तय होने के बाद शासन को सूची भेज दी है। अब वहां से मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। पिछले बरस कोविड के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी। इससे विद्यार्थियों को उनके पिछले रिकार्ड के अनुसार उत्तीर्ण कर दिया गया था। लेकिन इस बार कोरोना का कहर कम होने व स्कूल खुलने से मार्च माह में परीक्षा कराई जा सकती है। इस परीक्षा में करीब 90 हजार विद्यार्थी एग्जाम देंगे।
जिला समिति की ओर से 143 केंद्र बनाकर शासन को सूची भेज दी गई है। यहां से अंतिम रूप से इन केंद्रों पर मुहर लगना बाकी है।
- देवी सहाय तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed