Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Unseasonal rain causes a solid wall to collapse; couple injured

Sitapur News: बेमौसम बारिश से पक्की दीवार ढही, दंपती घायल

Sun, 01 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain causes a solid wall to collapse; couple injured
सीतापुर। अर्नब तूफान के असर से मौसम की चाल शनिवार को भी बिगड़ी रही। सुबह साढ़े नौ बजे तक कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम फुहारों का दौर चलता रहा। इस कारण अधिकतम तापमान एक डिग्री और लुढ़क गया। करीब 11 किमी प्रति घंटे की गति से सर्द हवाएं चली। इससे सुबह ठिठुरन महसूस हुई। बारिस के कारण सकरन क्षेत्र के हनिहा गांव में पक्की दीवार व छप्पर ढहने से मलबे में दबकर दंपती जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी सांडा ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटों में अर्नब तुफान कमजोर पड़ने की संभावना है। इससे मौसम साफ होने के आसार हैं। हालांकि, हल्के बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। शनिवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है। शनिवार सुबह लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। बाइक सवार जैकेट व स्वेटर पहने नजर आए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश थम गई, लेकिन बादल दिन भर छाए रहे।
विज्ञापन

सकरन ब्लॉक के हनिहा मजरा टेडवा निवासी रामखेलावन (55) व उसकी पत्नी रामरानी (52) शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर में छप्पर के नीचे लेटे हुए थे। बारिश व हवा के चलते पक्की दीवार से बना ईंटों का पिलर गिरने से उस पर रखा छप्पर भी गिर गया। जिसके नीचे दंपती दब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाल कर सीएचसी सांडा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालात में सुधार न होने पर देर रात डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



धान को गीली जमीन पर न सुखाएं
चक्रवात अर्नब के कारण जिले में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। केवीके कटिया के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में लगभग 4.5 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है। धान का क्षेत्रफल लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर है। इसके अलावा गन्ने और केले की व्यावसायिक खेती भी यहां बड़े पैमाने पर की जाती है। धान की तैयार खड़ी और काटी गई फसल को लगभग 30 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है। दानों में नमी का अधिक हो सकती है। इस लिए काटी गई धान की बालियों को गीली जमीन पर छोड़ने के बजाय तिरपाल या पक्के फर्श पर फैलाकर सुखाएं और हवा लगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed