फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrolled truck crushed woman, brother injured

बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंदा, भाई जख्मी

Sat, 28 Nov 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed woman, brother injured
रेउसा/सेवता (सीतापुर)। भाई के साथ बाइक से मायके जा रही एक विवाहिता को रेउसा इलाके में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे विवाहिता की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई जख्मी हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के हजरतपुर गांव निवासी माला (27) पत्नी अंकित सोनी अपने भाई मोहित (23) के साथ बाइक पर सवार होकर मायके बहराइच जिले के थाना खैरीघाट के दूधहाधारी गांव जा रही थी।
विज्ञापन

जब यह लोग रेउसा इलाके में तंबौर मार्ग पर खरौंहा और खुरवलिया गांव के बीच पेट्रोल पंप गौहनिया पुलिया के नजदीक पहुंचे, तभी रेउसा की तरफ से तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में माला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मोहित जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed