फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrolled tractor-trolley overturns, two injured

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो जख्मी

Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley overturns, two injured
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली इलाके में कल्ली-नैमिष मार्ग पर लोकनापुर के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मिश्रिख पहुंचाने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हीरापुर निवासी अमिताभ (17) पुत्र गुड्डू अपने साथ नीरज (19) पुत्र रामजीवन के साथ औरंगाबाद से रामकोट आम तोड़ने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहा था। रास्ते में कल्ली-नैमिषारण्य मार्ग पर लोकनापुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर सवार अमिताभ और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर कल्ली चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फौरन एंबुलेंस बुलाकर दोनों लोगों को सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed