फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrolled dumper overturned in a ditch, caught fire, cleaner burnt alive

Sitapur News: बेकाबू डंपर खड्ड में पलटा, लगी आग, जिंदा जल गया खलासी

Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper overturned in a ditch, caught fire, cleaner burnt alive
थानगांव क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटे डंपर में लगी आग। - संवाद
सीतापुर। थानगांव में रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर सोमवार सुबह एक डंपर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। पलटने के बाद उसके केबिन में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब पांच बजे महमूदाबाद से रेउसा की तरफ डस्ट लादकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद डंपर के केबिन में आग लग गयी। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने बताया कि डंपर मालिक लखनऊ निवासी है।
विज्ञापन


डंपर को हरदोई के थाना अतरौली के भरावन गांव निवासी रविकांत चला रहे थे। हरदोई के ही थाना अतरौली के महमूदपुर गांव निवासी गुरुप्रसाद (38) खलासी के रूप में बैठे थे। डंपर में आग लगने पर चालक तो किसी तरह भाग निकला लेकिन गुरुप्रसाद की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। डंपर को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक डंपर के पलटने के बाद तेज धमाका हुआ। आशंका है कि डंपर के पलटने के दौरान डीजल टैंक फट गया हो। इसके बाद ही उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed