फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   uncontrolled bus collision

बेकाबू बस की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 07 Oct 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
uncontrolled bus collision
सीतापुर/बड़ागांव। एक बेकाबू रोडवेज बस ने आटो में टक्कर मार दी। आटो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आटो चालक व महिला की मां बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मिश्रिख के दौलतपुर निवासी शबन्नुम (35) मां के साथ खैराबाद गई थी। वहां से वह ऑटो पर सवार होकर शहर जा रही थी। जब वह शहर के रोडवेज चौराहा व रीजेंसी स्कूल के बीच पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे शबन्नुम बस की चपेट में गई।
विज्ञापन

हादसे में आटो चालक व शबन्नुम की मां बाल-बाल बच गई, लेकिन शबन्नुम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के रोडवेज बस चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन की खिड़की सहित नीचे गिरा युवक, मौत
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के शेरपुर निवासी नन्हक्के (35) पुत्र बाबूराम सोमवार को काजी कमालपुर जा रहा था। वह महोली इलाके के शर्बतपुर गांव के पास मृत पड़ा मिला। पड़ोस में एक वैन की खिड़की का गेट टूटा पड़ा था। लोगों का कहना है कि नन्हक्के वैन पर सवार होकर जा रहा था।

वैन में काफी सवारियां थीं। नन्हक्के खिड़की पकड़ कर सफर कर रहा था। इस बीच खिड़की सहित वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। हादसे बाद चालक वैन लेकर भाग निकला। खबर पाकर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed