फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrollable truck broke the railway gate, arrested the driver

बेकाबू ट्रक ने रेलवे फाटक तोड़ा, चालक गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck broke the railway gate, arrested the driver
सीतापुर। टप्पा खजुरिया क्रॉसिंग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे रेलवे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे सीतापुर-परसेंडी रेल प्रखंड पर स्थित टप्पा खजुरिया का रेलवे गेट नंबर 88 बंद था। ट्रेन के गुजरने से पहले एक तेज रफ्तार ट्रक क्रॉसिंग से टकरा गया, जिससे बैरियर टूट गया।
विज्ञापन

रेलवे फाटक के टूटते ही अफरातफरी मच गई। मौजूद रेलकर्मी ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके सिंह का कहना है कि खैराबाद के भउवापुर निवासी चालक राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक ने रेल संपत्ति को क्षति पहुंचाई है, इसलिए उसके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed