{"_id":"7b6affd9ed9f51f33ba470da5bb7997a","slug":"uncontrollable-tanker-rammed-into-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टैंकर घर में घुसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टैंकर घर में घुसा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार को एक बेकाबू टैंकर घरों में घुस गया। इससे एक कमरा पूरी तरह से ढह गया। हादसे में घर में मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ कस्बा निवासी शिवदयाल व मनोज के घर मिल रोड के किनारे हैं।
विज्ञापन
रविवार को उधर से गुजर रहा एक तेज रफ्तार टैंकर कमरों को तोड़ता हुआ घर में घुस गया। घटना में एक कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जबकि दूसरा कमरा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में घरों में रहने वाले परिवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया।
गृहस्वामी मनोज व शिवदयाल का कहना है कि वाहन चालक की लापरवाही व तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। पीड़ितों ने इस संबंध में संदना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन