फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrollable bus breaks curbs and hits tree, 10 injured

Sitapur News: बेकाबू बस गुमटियों को तोड़ पेड़ से टकराई, 10 घायल

Thu, 12 Feb 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Feb 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bus breaks curbs and hits tree, 10 injured
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस।
मिश्रिख। करियाडीह गांव के पास बृहस्पतिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी में घुस गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। पांच लोगों का सीएचसी में इलाज जारी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के शास्त्रीनगर निवासी बस चालक श्याम (50) निजी बस वाहन संख्या यूपी 34 टी 9465 से सीतापुर से हरदोई जा रहे थे। बस में हुमायूंपुर निवासी राजन त्रिवेदी (38), दौलतपुर निवासी राधा (38), लखीमपुर निवासी पुष्पेंद्र (39), महोली निवासी सुमन (35) व अन्य यात्री सवार थे। मिश्रिख तहसील से कुछ दूरी पर करियाडीह के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखी लकड़ी व टिन से बनी गुमटियों को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद बस रुक गई। हादसे में बस में बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कुछ लोग मौके से निजी अस्पताल व घर चले गए। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। पांच यात्रियों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बाल बाल बचा....वरना चली जाती जान
करियाडीह निवासी शिवम ने बताया कि वह अंडा रोल की दुकान लगाता है। हादसे से आधा घंटा पहले ही वह घर गया था। उसे आने में कुछ देरी हो गई। इसी दौरान हादसा हो गया। अगर वह समय से वापस आ गया होता तो शायद वह जिंदा न बचता। करियाडीह निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह भी आज अपनी दुकान देरी से खोलने पहुंचे थे। उससे पहले हादसा हाे गया। अगर दुकान में होते तो वह घटना का शिकार हो जाते। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम तोड़ने पर पांच बार बस का हुआ था चालान, नहीं जमा किया 12 हजार जुर्माना
दुर्घटनाग्रस्त बस का पांच बार पुलिस ने चालान किया था। इसमें रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न लगाकर चलने पर दस हजार रुपये का चालान हुआ था। वहीं, चार अन्य चालान 600 रुपये, 2500 रुपये, 500 रुपये और 600 रुपये के हुए थे। इनमें से एक भी मामले में जुर्माना राशि जमा नहीं की गई थी। बस का इंश्योरेंस भी 9 मार्च को एक्सपायर होने वाला है। स्थानीय निवासी शिवम, रामजी, ओम प्रकाश व अन्य ने बताया कि बस में सीट से अधिक सवारियों को बैठाया गया था। बस काफी रफ्तार में थी।



बस में नहीं दिखे सुरक्षा के इंतजाम
निजी बस में सुरक्षा के कोई इंतजाम देखने को नहीं मिले। चालक के पास ही मेडिकल बाक्स लगा हुआ था। जो कि काफी पुराना व खाली था। बस पर किसी नीलम मिश्रा का नाम दर्ज है। दर्ज आंकड़ों के अनुसार बस 41 सीटों की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि सड़क खराब होने के कारण भी हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed