फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two youths died in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 03 Jan 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
खैराबाद/अटरिया (सीतापुर)। खैराबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार की पेड़ से टकराकर मौत हो गई। उसका साथी जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अटरिया इलाके में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। खैराबाद थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी गोविंद (28) पुत्र गोकरन, खैराबाद इलाके के कुम्हारनपुरवा निवासी अपने साथी सतीश कुमार (25) पुत्र जम्मू के साथ बाइक पर सवार होकर रात को मछरेहटा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच जब वह खैराबाद इलाके में मछरेहटा मार्ग पर बघौना गांव के करीब पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां गोविंद की मौत हो गई। जबकि सतीश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की है। इसके अलावा अटरिया इलाके के मऊ गांव निवासी रिंकू रावत (38) पुत्र परशुराम गांव के पास ही शनिवार की देर शाम हाइवे पार कर रहा था।
विज्ञापन

तभी उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में रिंकू रावत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीक स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी बस पलटी, बाल-बाल बचे लोग
मिश्रिख (सीतापुर)। रामकोट स्थित गोदाम से मजदूरों को लेकर लखनऊ जा रही मिनी बस मिश्रिख इलाके में तकनीकी खराबी आने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पर सवार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। बस में करीब 35 लोग सवार थे। रामकोट इलाके में स्थित एफसीआई गोदाम से करीब 35 मजदूर मिनी बस से लखनऊ ले जाए जा रहे थे।

जब यह लोग मिश्रिख इलाके में जोतपुर पुलिया के पास पहुंचे, तभी बस में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे में चालक राम मोहन तिवारी व हेल्पर रामजी सहित कुछ लोगों को मामूली खरोंच आई। अन्य लोग सुरक्षित हैं। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed