फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two village surrounded by flood

दो गांव बाढ़ के पानी से घिरे

Sat, 16 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two village surrounded by flood
घाघरा नदी से कटान

बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी से घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। रेउसा व रामपुर मथुरा क्षेत्र में घाघरा नदी कहर बरपा रही है। कोनी व फौजदार पुरवा गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जबकि तटीय क्षेत्र के आठ गांवों की तरफ घाघरा नदी का पानी बढ़ रहा है।

विज्ञापन


तटीय क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीणों की धडक़नें तेज होती जा रही हैं। लोग अपने घरों का सामान समेटकर सुरक्षित ठिकानों का रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाने के लिए अभी प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है। शनिवार को भी घाघरा नदी में सवा दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।  
विज्ञापन


रेउसा क्षेत्र के कोनी गांव के करीब पहुंचा पानी घटने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात यहां जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। बाढ़ के पानी से घिरे इस गांव में इंसान से लेकर पालतू जानवरों तक को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं घरेलू सामान की खरीददारी के लिए भी ग्रामीणों को नाव के सहारे गांव से बाहर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजदार पुरवा गांव भी बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है। यहां भी ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिसैया बाजार व चंद्रभाल पुरवा के निकट नालों में पानी बढ़ रहा है। जैतहिया, गोडिन पुरवा, निर्मल पुरवा, नगीना पुरवा आदि गांव बाढ़ के मुहाने पर खड़े हैं।


ग्रामीणों ने निकट की सड़कों पर डेरा डालना शुरू कर दिया है। रामपुर मथुरा के अंगरौरा, पंडित पुरवा, शुक्लन पुरवा, नया गांव, कनरखी आदि गांवों पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। उधर, घाघरा व शारदा बैराज से 214314 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed