फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two vans running at the same number caught

एक ही नंबर पर चल रही दो वैन पकड़ी

Wed, 18 Sep 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two vans running at the same number caught
महमूदाबाद (सीतापुर)। एक ही नंबर की नेम प्लाट लगाकर दो वैन चलाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दोनों वैन के मालिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों गाड़ियों के मालिक पार्टनरशिप में काम कर रहे थे।
कुछ समय पहले महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेलदारी टोला निवासी जहीर अहमद की वैन यूपी 32 एफटी 5835 में आग लग गई थी। उसके बाद जहीर खान ने गाड़ी के कागज अपने पार्टनर इलाके के ही इमलिया तिलकापुर निवासी गुफरान को दे दिए। गुफरान ने वैन में जहीर की जली वैन की नंबर प्लेट लगा दी।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जहीर ने गाड़ी बनवाली तो गुफरान से अपनी गाड़ी के कागज वापस ले लिए। कागज वापस देने के बाद भी गुफरान ने वैन की नंबर प्लेट नहीं बदली। मंगलवार की रात दोनों गाड़ियां बीआरसी के पास से पुलिस ने बरामद की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों वैन मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed