फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CBIC raids plywood factory and businessman's residence.

Sitapur News: प्लाईवुड फैक्टरी और कारोबारी के घर सीबीआईसी का छापा

Wed, 02 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
CBIC raids plywood factory and businessman's residence.
टीम की गाड़ियां
सीतापुर। सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड) की टीम ने तंबौर में मंगलवार को हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्टरी और कारोबारी इजराइल अंसारी के आवास पर छापा मारा। लखनऊ से पहुंची टीम ने करीब 15 वाहनों के साथ सुबह 11 बजे जांच शुरू की। इनमें कुछ वाहनों पर भारत सरकार लिखा था। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

टीम ने फैक्टरी में कारोबार से संबंधित दस्तावेज, अभिलेख और अन्य रिकॉर्ड खंगाले। कर्मचारियों से भी कारोबारी गतिविधियों और उपलब्ध दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली गई। टीम ने कारोबारी के कोठीनुमा आवास पर भी पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

अधिकारियों के अचानक पहुंचने से फैक्टरी और आसपास के इलाके में हलचल मच गई। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
सीबीआईसी की कार्रवाई किस मामले में की गई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के दौरान किसी तरह की बरामदगी होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के बयान के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच के दायरे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed