फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two seats of the head

प्रधान की दो सीटों पर आधी आबादी का परचम

Tue, 21 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
two seats of the head
महोली ब्लॉक सभागार में मतगणना करते कर्मचारी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दो ब्लॉक मुख्यालयों पर तीन प्रधान व 11 सदस्य ग्राम पंचायत पदों के चुनाव के लिए मतों की गणना हुई। इसके बाद आरओ ने सभी परिणाम घोषित कर दिए। प्रधान के दो पदों पर महिलाओं ने विजय पताका फहराई। जीत दर्ज करने वाले प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल मालाओं से नए प्रधान का स्वागत किया।
विज्ञापन

महोली संवाद के अनुसार ब्लॉक परिसर में मंगलवार सुबह से ही गहमागहमी का माहौल दिख रहा था। करीब आधे घंटे विलंब से मतगणना शुरू हो सकी। सबसे पहले ग्राम पंचायत कैमहरा रघुवरदयाल की काउंटिंग शुरू हुई। जिसमें भोले शंकर दीक्षित 655 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। दूसरे नंबर पर रहीं शांति देवी को 547 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

भोले शंकर दीक्षित 108 मतों से जीत दर्ज कर प्रधान की सीट पर काबिज हुए। ग्राम पंचायत भटपुरवा में प्रधान पद की मतगणना में कालिंद्री को 381 मत मिले। वह 74 मतों से जीत गईं। दूसरे नंबर पर रहीं रामकली को 307 मत मिले। राई पैड़हिया में प्रधान पद के लिए हुई मतगणना में सदा प्यारी को 231 मत व राजरानी को 214 मत मिले। सात मतों से सदा प्यारी ने जीत दर्ज करते हुए प्रधान की सीट पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ विनोद कुमार ने मतगणना के बाद जीत हासिल करने वाले प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मतगणना के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लहरपुर संवाद के अनुसार ब्लॉक की ग्रामसभा गोकुलपुर के तीन वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में सोमवार की हुई मतगणना में वार्ड नंबर आठ से भारत अवस्थी छह मतों से विजयी घोषित किए गए। इस वार्ड में 114 मत पड़े थे, जिसमें से 58 मत भारत अवस्थी और 52 मत वीरेंद्र कुमार को प्राप्त हुए।
चार मत अवैध घोषित किए गए। वार्ड संख्या 10 में नासिरा बानो 55 मतों से विजयी घोषित की गई। इस वार्ड में 199 मत डाले गए, जिसमें नासिरा बानो को 125 मत व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जिल्ली देवी को 70 मत प्राप्त हुए। चार मत अवैध घोषित किए गए। वार्ड संख्या चार में 147 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें अंबा देवी को 128, आशीष को मात्र 15 मत ही प्राप्त हुए।
अंबा देवी 113 मतों से विजयी घोषित की गईं। चार मत अवैध घोषित किए गए। शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए ब्लॉक परिसर में उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

सदस्य पदों पर ये रहे विजयी
महोली की तीन ग्राम पंचायतों के आठ वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना कराई गई। जिसमें भटपुरवा ग्राम पंचायत के वार्ड दो से बिंदेश्वरी, वार्ड तीन से गुड़िया, वार्ड सात से फूल कुमारी, वार्ड नौ से सुखपाल, वार्ड 10 से गीता देवी सदस्य निर्वाचित हुईं। ग्राम पंचायत राई पैड़हिया में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वार्ड चार से ओमप्रकाश व वार्ड छह से विश्राम दयाल ने जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत कैमहरा की वार्ड संख्या नौ से योगेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed