फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two room collapse

बरसात में श्रम विभाग कार्यालय के दो कमरे ढहे

Fri, 12 Jul 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
two room collapse
सीतापुर। श्रम विभाग के जर्जर भवन के दो कमरे शुक्रवार को बारिश में ढह गया। गनीमत यह रही जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार्यालय में ताला पड़ा हुआ था। रात होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। केवल अभिलेखों को नुकसान हुआ है। अगर दिन में यह घटना हो जाती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

इसके बावजूद अभी भी कार्यालय इस जर्जर भवन में चल रहा है। इससे यहां पर काम करने वाले अफसर व कर्मचारी दहशत में है। इनका कहना है कई वर्षों से भवन बदलने की मांग हो रही है, लेकिन जिला प्रशासन इसे रद्दी की टोकरी में डाले हुए है।
विज्ञापन

जिले में सबसे जर्जर भवन में अगर कोई सरकारी कार्यालय चल रहा है तो वह है श्रम विभाग का कार्यालय। इस कार्यालय का हाल यह है यह पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। दीवार व छत से प्लास्टर छूट रहा है। बरसात में छत से पानी टपकता रहता है। करीब 10 वर्षों से श्रम प्रवर्तन अधिकारी भवन बदलने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जिलाधिकारी व अपने विभाग को लिख चुके है। फिर भी इसे बदला नहीं जा सका है। गुरुवार की रात को बारिश के दौरान इस कार्यालय के दो कमरे ढह गए। इन कमरों में अभिलेख रखे हुए थे। सुबह जब अफसर कार्यालय पहुंचे तो वह इसको देखकर दंग रह गए।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जब भवन के दो कमरे ढह गए हैं तो पूरा भवन किसी भी समय गिर सकता है। इससे यहां पर बैठकर काम करना किसी मुसीबत को दावत देना जैसा है। इससे काम करते समय बहुत ही डर लग रहा है। हादसा रात में होने से बड़ा दुर्घटना होने से बच गई। जबकि दिन में यहां पर फरियादी से लेकर तमाम लोग हर समय मौजूद रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed