{"_id":"68fba5ba8c2116f6ab0488dc","slug":"two-parties-clashed-over-a-broken-marriage-and-pelted-stones-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142838-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शादी टूटने पर भिड़े दो पक्ष, किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शादी टूटने पर भिड़े दो पक्ष, किया पथराव
Fri, 24 Oct 2025 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महावीर पार्क में बृहस्पतिवार देर शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने, रुपये छीनने व पिटाई करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहां समझौता हो गया।
लखनऊ निवासी युवक का खीरी निवासी युवती से विवाह तय हुआ था। युवती की गोदभराई 23 मई को हो चुकी थी। 30 नवंबर को विवाह प्रस्तावित था। दोनों पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ बातचीत होनी थी। इसलिए वह महावीर पार्क पहुंचे थे।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। युवती पक्ष के लोगों ने युवक के परिजनों को पीट दिया। गुस्साए युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों की कार पर पत्थरबाजी की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है। विवाह होगा या नहीं, इसका फैसला दोनों पक्ष लखीमपुर में करेंगे।