फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two parties clashed for votes, six injured

वोट के लिए भिड़े दो पक्ष, छह जख्मी

Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed for votes, six injured
कमलापुर (सीतापुर)। वोट मांगने को लेकर बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे चलने से प्रधान प्रत्याशी समेत छह लोग घायल हो गए। मारपीट में प्रत्याशी की मां और भाई भी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के महोली ग्राम पंचायत में पंकज सिंह प्रधान प्रत्याशी हैं। बताया जाता है कि बुधवार की रात दोनों पक्षों का वोट मांगने को लेकर विवाद हो गया। बात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

लाठी-डंडे चले, इससे प्रधान प्रत्याशी पंकज सिंह, नीरज सिंह, अंबुज सिंह, उनकी मां घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सभी घायलों का इलाज कराया गया है। एसओ कमलापुर राम प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed