फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two open gyms will be built in the city with Rs 20 lakh

Sitapur News: नगर में 20 लाख रुपये से बनेंगे दो ओपन जिम

Sun, 25 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 25 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two open gyms will be built in the city with Rs 20 lakh
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगरवासियों के लिए सेहतमंद जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु जल्द ही दो ओपन जिम की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत सुंदौली वार्ड में 20 लाख रुपये की लागत से दो ओपन जिम बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और जल्द ही ई-टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, टेंडर स्वीकृत होने के दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इन जिमों में नागरिक निःशुल्क व्यायाम कर सकेंगे, जिससे वे खुली हवा में टहलने के साथ-साथ फिटनेस भी बनाए रख सकेंगे। यह पहली बार है जब महमूदाबाद नगर पालिका क्षेत्र में ओपन जिम का निर्माण हो रहा है। जिम में अत्याधुनिक व्यायाम उपकरणों के साथ लाइटिंग, इंटरलॉकिंग टाइल्स, हरियाली के लिए पौधरोपण और बाउंड्रीवॉल की भी व्यवस्था की जाएगी। इस परियोजना से नगर के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी लाभान्वित होंगे, और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी आर्थिक भार के उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

क्या होता है ओपन जिम?
ओपन जिम ऐसे व्यायाम स्थल होते हैं जो खुले पार्क, विद्यालय परिसर या सार्वजनिक स्थानों पर बनाए जाते हैं। इनमें लगे उपकरणों का उपयोग करके नागरिक मुफ्त में व्यायाम कर सकते हैं। खुले वातावरण में व्यायाम करने से स्वच्छ वायु भी मिलती है, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक बनाने का लक्ष्य
ओपन जिम के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। निर्माण कार्य को सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शैलेन्द्र दुबे, नगर पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed