{"_id":"614b74b78ebc3efc877e5335","slug":"two-more-patients-get-malaria-five-children-admitted-sitapur-news-lko5967860132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ओर मरीजों को मलेरिया, पांच बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ओर मरीजों को मलेरिया, पांच बच्चे भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती बच्चे को देखते चिकित्सक। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में वायरल बुखार व मलेरिया का कहर जारी है। जिला अस्पताल में हुई जांच में दो लोग मलेरिया से संक्रमित मिले हैं। पांच बच्चे तेज बुखार के चलते चिल्ड्रेन वार्ड में शिफ्ट किए गए है।
जिले में मलेरिया धीरे-धीरे अपने पांव पसार रहा है। वायरल बुखार भी तेजी से फैल रहा है। ओपीडी में तेज बुखार के चलते दिखाने आए पिसावां इलाके के बिचौली निवासी श्यामसुंदर (40) व रामकोट इलाके के लालपुर निवासी रमाकांत (35) को चिकित्सक ने जांच कराने की बात कही।
इन लोगों ने अस्पताल में जांच कराई, जिसमें यह लोग मलेरिया से संक्रमित मिले है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने इन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया है। यहां पर इनका इलाज चल रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में भी बच्चों की संख्या रोजाना बढ़ रही है।
विज्ञापन
बुधवार को पिसावां इलाके के आदित्य (11), लखीमपुर के नित्रम (3), खैराबाद के मानवी (2) व खैराबाद की अंजली (9) को भर्ती कराया गया है। इन बच्चों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। पहले इनके परिजनों ने प्राइवेट में दिखाया। जब इनको फायदा नहीं हुआ तो परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हो रहा है।
पीडियाट्रिक में भर्ती हुए सात बच्चे
चिल्ड्रेन वार्ड में बाद अब पीडियाट्रिक में भी गंभीर हालत के बच्चे भर्ती किए जाने लगे है। इस वार्ड में बुधवार को सात बच्चों को भर्ती किया गया है। इन बच्चों की थोड़ा हालत गंभीर बनी हुई है। कई दिनों से आ रहे बुखार के बाद इनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। इस पर इन्हें बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
बच्चों की हालत में सुधार
बच्चों को पीडियाट्रिक व चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। इस समय अधिकतर बच्चे बुखार के चलते अस्पताल आ रहे है। इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हो रहा है।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल