फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two lakh farmer happy

दो लाख किसानों के आए अच्छे दिन

Wed, 05 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two lakh farmer happy
बैंक - फोटो : source

प्रदेश में किसानों के अच्छे दिन आ गए हैं। योगी सरकार ने लघु व सीमांत किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ कर दिया है। भाजपा के घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक योगी सरकार ने यह अहम फैसला पहली कैबिनेट की बैठक में ही लिया है। चुनावी वादे को अमली जामा पहनाने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


योगी सरकार के इस फैसले से जिले के करीब दो लाख किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों द्वारा लिया गया 17 सौ करोड़ रुपये का कर्ज माफ होगा। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी जिले लखीमपुर में जनसभा करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया था कि यूपी में भाजपा सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट की बैठक में ही किसानों की कर्जमाफी का अहम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पहली कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने प्रधानमंत्री के वादे को न सिर्फ अमली जामा पहनाया बल्कि लघु व सीमांत उन किसानों को कर्जमाफी का तोहफा दिया जिन्होंने बैंकों से एक लाख तक का ऋण ले रखा है।


सीतापुर में करीब दो लाख किसानों को कर्जमाफी के इस फैसले से राहत मिलेगी। इन किसानों द्वारा कर्ज के तौर पर लिया गया का 17 सौ करोड़ रुपया माफ होगा। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed