{"_id":"56eede0b4f1c1bbe34f14f89","slug":"two-lakh-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
आग से राख्ा हुआ घ्ार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
कमलापुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में एक घर जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम खुर्दा में रहने वाले शत्रोहन लाल चौरसिया के घर रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते लपटें भड़क गईं। ग्रामीणों के अथक प्रयासों से किसी तरह लपटों पर काबू पाया जा सका, लेकिन तक तक घर में रखा कीमती सामान राख हो चुका था। करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन