{"_id":"575b002a4f1c1bca389c68da","slug":"two-killers-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हत्यारों को उम्रकैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्यारों को उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार सिंह ने हत्या के एक मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बृजेंद्र कुमार अवस्थी ने की।
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र के रौना निवासी जितेंद्र कुमार ने नौ दिसबंर 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी के मुताबिक आठ दिसंबर की शाम उसी के गांव के रामसेवक अपने भांजे सुनील निवासी जिला लखीमपुर के साथ नशे में आए और लाल बहादुर नाम के एक व्यक्ति को गाली देने लगे।
विज्ञापन
पिता विनोद कुमार ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर रात्रि में एक मीटिंग से वापस आते समय दोनों लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी। मामले में न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को मामले में दोषी करार दिया। दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने यह भी व्यवस्था की है कि अर्थदंड जमा न करने पर दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन