{"_id":"6085a7728ebc3e8d033468aa","slug":"two-killed-including-ranger-from-corona-231-positive-sitapur-news-lko575723618","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से रेंजर समेत दो की मौत, 231 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से रेंजर समेत दो की मौत, 231 पॉजिटिव
विज्ञापन
पिसावां क्षेत्र में कोरोना जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।(संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमण की दूसरी लहर लगातार कहर बरपा रही है। मरीजों के मिलने के साथ ही मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। रविवार को कोरोना से वन रेंजर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 231 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। पिछले तीन दिन से मिल रहे कोरोना मरीजों की संख्या की तुलना में रविवार को कुछ कमी जरूर आई है।
कोरोना से जान गंवाने वाले वन रेंजर पंचायत चुनाव में एआरओ बनाए गए थे। एक महिला की मौत हुई है जो लखीमपुर की है। कुछ दिन पूर्व उसके बेटे की कोरोना से मौत हो चुकी है। महोली तहसील में तैनात वन रेंजर राममूर्ति यादव को पंचायत चुनाव में एआरओ पहला विकासखंड में बनाया गया था। ड्यूटी के दौरान ही तबियत खराब हुई, उसके बाद कोरोना की जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव मिले थे।
इस पर राममूर्ति अपने घर हरदोई चले गए थे। हरदोई में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पहले महमूदाबाद विकासखंड में तैनात एक एआरओ की भी संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। इस पंचायत चुनाव के दौरान अब तक दो एआरओ की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एल-2 में लखीमपुर की एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि एक सप्ताह पहले महिला के पुत्र ने सीतापुर के एल-टू से डिस्चार्ज होने के बाद लखीमपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। कोरोना से मां-बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पूरा परिवार दहशत में है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2357 पहुंच गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 231 नए मरीज पाए गए हैं। इसमें नगर क्षेत्र में 94 व ग्रामीण क्षेत्र में 134 लोग मिले हैं। तीन दिन से यह आंकड़ा 300 को पार करके 335 तक पहुंच गया था।
इन जगहों पर मिले संक्रमित
लक्ष्मनपुर, बिजौरा, बिसखेरा मानपुर, भटपुरवा, अनियाकलां, पिचौरा, खानपुर, मक्खापुरवा, नेवदिया, निमितापुर, पांडेय नगर, फत्तनसरायं, रामचंद मिशन कालोनी, विवेकखंड, काजी कमालपुर, नेरी खुर्द, तंबौर, अशरफपुर, बिसवां खुर्द, कैथीटोला बिसवां, मियांगंज, मुराऊटोला, निकट गुरूद्वारा, गोंदलामऊ, गंगोय, सीएचसी हरगांव, काजी टोला हरगांव, लक्ष्मण नगर, कमलापुर, सोनारी, भंडिया, हरौरा, कमल सरायं, किसान कोट, मधवापुर, बाजदारीटोला, मुबारकपुर, पुलिस लाइन, रस्यौरा, रौसीपुर खुर्द, जमालपुर, भानपुर, महमूदाबाद, सिरकोहिया, संदना मिश्रिख, ठाकुरनगर, रखौना, नई बिहार कालोनी, उदयपुर, रेउसा, महराजनगर सांडा, शेखवापुर में पॉजिटिव मिले हैं।
इसके अलावा सुमरावां सांडा, बाड़ी सिधौली, बहतोतपुर, बंभौरा कसमंडा, बदनापुर, गांधी नगर सिधौली, गुलरिया सिधौली, मधु इंडिया अटरिया, नई बाड़ी सिधौली, नरोत्तम नगर सिधौली, प्रेम नगर, सरवा सिधौली, सिद्धेश्वर नगर, तुलसी नगर, विवेक नगर, द्वितीय वाहिनी पीएससी, रोटीगोदाम, आर्य नगर, नगवा जयराम, आर्य नगर, चौबेटोला, सिविल लाइन, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, आंख अस्पताल, इस्माइलपुर, नई बस्ती, पीटीसी, रानीकोठी, सदर बाजार, शास्त्री नगर, शिवपुरी, श्रीनगर कालोनी, तरीनपुर, शिक्षक कालोनी, शिवम कालोनी, ग्राम उदईपुर में पॉजिटिव केस आए हैं।