फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two injured in rhinoceros attack

गैंडा के हमले में दो जख्मी

Sun, 18 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two injured in rhinoceros attack
- फोटो : अमर उजाला

दुधवा के जंगल से भटककर लहरपुर पहुंचा गैंडा अब आक्रामक होने लगा है। रविवार को उसने दो लोगों पर हमला कर दिया। दोनों घायलों का निजी डॉक्टरों से इलाज कराया गया है। उधर, गैंडा का पीछा कर रही वन विभाग की टीम उसे लखीमपुर खीरी जिले की सीमा में भेजने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हांका लगाने की वजह से वन्यजीव भड़का हुआ है। वहीं रविवार को भी दुधवा से एक्सपर्ट टीम नहीं पहुंच सकी थी।  

विज्ञापन


रविवार सुबह गैंडा लहरपुर के भदफर इलाके के ग्राम लोनियनपुरवा गांव के निकट खेतों में मौजूद था। इसी बीच अचानक गन्ने के खेत से बाहर निकले वन्यजीव को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे गैंडा खेतों में दौड़ लगाने लगा। बताते हैं कि लोनियन पुरवा निवासी फूलचंद्र का पुत्र जयपाल (16) व सुर्सी लाल (45) अपने खेतों में मौजूद थे।
विज्ञापन


सामने पड़ते ही गैंडे ने दोनों पर हमला बोल दिया। हालांकि वन विभाग व ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे खदेड़ा। इससे दोनों की जान बच गई। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। देर शाम तक गैंडा की लोकेशन हरगांव के ग्राम हजारी पुरवा के निकट खेतों में मिली। यह गांव लखीमपुर जिले की सीमा से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव के निकट गैंडा आने की खबर सुनते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए हैं। लोग डरे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारी लगातार दूसरे दिन भी दावा कर रहे हैं कि दुधवा से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम उसे ट्रैंकुलाइज कर दुधवा के जंगल ले जाएंगे, लेकिन रविवार को भी विशेषज्ञ मौके पर नहीं पहुंच सके थे।


देर शाम तक हजारी पुरवा के निकट ही गैंडे की चहलकदमी दिखी। डीएफओ राकेश चौधरी ने बताया कि लखीमपुर की एक्सपर्ट टीम का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच गैंडे को लखीमपुर जिले की तरफ भेजने का प्रयास किया जा रहा है।                                                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed