{"_id":"63ebd0a795a0c191ae07391a","slug":"two-including-cashier-died-in-road-accidents-sitapur-news-c-13-1-88598-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: मार्ग दुर्घटनाओं में कैशियर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: मार्ग दुर्घटनाओं में कैशियर समेत दो की मौत
Tue, 14 Feb 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद/झरेखापुर। मार्ग दुर्घटनाओं में बैंक कैशियर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिला महाराजगंज निवासी आशुतोष कुमार राय (36) पैतेंपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में कैशियर के पद पर तैनात थे। वह महमूदाबाद के नई बाजार उत्तरी में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। आशुतोष प्रतिदिन ड्यूटी के लिए साइकिल से जाते थे। मंगलवार शाम वह बैंक से साइकिल से घर जा रहे थे। मोहल्ला बेहटी मोड़ के पास पैतेंपुर की ओर से लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें सीएचसी भर्ती करवाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरगांव क्षेत्र में सोमवार रात लहरपुर के गदापुर गांव निवासी सुशील कुमार (35) को आवारा पशु ने टक्कर मार दी थी। वह भाई सरोज के साथ मेवारामनगर स्थित दुकान बंद करके जिला मुख्यालय आ रहा था। लखीमपुर हाईवे पर झरेखापुर के पास हादसा हुआ। हेलमेट न पहने होने की वजह से उनके सिर में चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां सुशील की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।