फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two including bank manager died of corona, 40 more were found positive

बैंक मैनेजर समेत दो की मौत, 40 और मिले पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
two including bank manager died of corona, 40 more were found positive
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। बैंक मैनेजर समेत कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत हो गई। बुधवार को पांच पुलिसकर्मी, विकास भवन के तीन कर्मचारी, एक सफाई कर्मी और ब्लॉक कर्मी समेत 40 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 848 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास निवासी बैंक मैनेजर की कोरोना से बुधवार को मौत हो गई। वह 15 दिन पूर्व हुई जांच में संक्रमित मिले थे। उनकी तैनाती कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में थी। हालत बिगड़ने पर अवकाश लेकर घर आए थे। जांच में पॉजिटिव मिलने पर कोविड अस्पताल खैराबाद के बाद हरदोई में और फिर वहां से लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनके पिता व भाई भी संक्रमित मिले थे लेकिन इलाज के बाद ठीक होकर दोनों घर आ चुके हैं। वहीं, सिधौली में कई दिन पूर्व संक्रमित मिले एक व्यक्ति का बेटा समेत परिवार के तीन और लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

विकासखंड बिसवां की ग्राम पंचायत कमियापुर की एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां कोरोना की जांच हुई थी। दो अगस्त को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को इलाज के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला ने बताया कि गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। महिला के परिवारीजनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदाबाद कोतवाली के एक एसआई, एक सिपाही संक्रमित हो गए हैं। रेउसा ब्लॉक पर बुधवार को कर्मचारियों की जांच की गई जिसमें सहायक खंड विकास अधिकारी पॉजिटिव मिले हैं। लहरपुर नगरपालिका का एक सफाई कर्मचारी पॉजिटिव आया है। रामपुर मथुरा, बिसवां व रामपुर कलां थाने का एक-एक कर्मचारी व विकास भवन के तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि इनकी पहले भी पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां से इनकी दो दिन पहले ही छुट्टी करके होम क्वारंटीन किया गया था।
थवई टोला बिसवां, जैनापुर सीतापुर, विवेकनगर सिधौली व एटीसी का एक-एक युवक पॉजिटिव आया है। शंकरगंज बिसवां की एक महिला पॉजिटिव आई है। जंगल कोठी पीटीसी, खैरुल्लापुर लहरपुर, छुहारा मंडी महोली, आजादनगर लहरपुर, छोटी लाइन, विजयलक्ष्मी नगर, रामलीला मैदान तरीनपुर, अवधपुरी तरीनपुर व शिवपुरी का एक-एक युवक पॉजिटिव मिला है।

आलमनगर के सर्वाधिक छह लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें तीन महिला व तीन पुरुष हैं। एक तीन वर्षीय बालिका श्रीनगर कॉलोनी की पॉजिटिव आई है। रायबरेली व पीलीभीत जिले के दो युवक भी संक्रमित हुए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed