फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two died in accident

Sitapur News: सड़क हादसे में दो की मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 24 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
two died in accident
सीतापुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दिव्यांग ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तंबौर के गांव कठूरा निवासी दिनेश (30) दिव्यांग है। वह ईरिक्शा चलाता था।
विज्ञापन

शनिवार रात वह अपने घर से सवारी लेकर रेउसा जा रहा था। रेउसा-तंबौर मार्ग बम्भनेवा गांधी पार्क निकट उसका ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टर सुनील यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं लहरपुर के नेरिया निवासी रामखेलावन (38) शनिवार रात अपनी बाइक से घर जा रहा था। लहरपुर-बिसवां मार्ग पर ग्राम अकबरपुर के पास एक ई-रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें राम खेलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो ई रिक्शा चालक दूसरे ई-रिक्शा को बांधकर लहरपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान ही यह हादसा हुआ। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed