{"_id":"651c62b3f1debd1ef9017396","slug":"two-died-due-to-fever-100-people-fell-ill-sitapur-news-c-102-1-slko1037-3427-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बुखार से दो की मौत, 100 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बुखार से दो की मौत, 100 लोग बीमार
Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
तंबौर /खैराबाद। बेहटा ब्लॉक में शारदा नदी के बीच में टापू पर बसे मीतमऊ गांव को जिम्मेदार भूल गए हैं। यहां वायरल का प्रकोप है। मंगलवार को बुखार पीड़ित युवक की मौत हो गई। लगभग ढाई हजार आबादी वाले इस गांव में करीब 100 लोग बुखार की चपेट में हैं। इसके अलावा खैराबाद नगरपालिका में तैनात एक सफाई नायिका ने भी दम तोड़ दिया।
सीएचसी तंबौर में पड़ने वाले इस गांव को नाव से पारकर जाना पड़ता है। नदी के बीच टापू पर बसे होने के कारण हर साल यहां बाढ़ आती है, जिससे वायरल बुखार सहित इन्हें अन्य बाढ़ जनित बीमारियों से भी जूझना पड़ता है। बीते दस दिनों से इस गांव में लगातार बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है।
गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप भार्गव ने बताया कि कई दिन पूर्व इसकी जानकारी फोन से सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ को दी गई थी। लेकिन आज तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं आई। बुखार पीड़ित गिरधारी (18) की मंगलवार को मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज ने बताया कि पूरे क्षेत्र में प्लान तैयार कर स्वास्थ्य टीमें भेजी जा रही हैं। मीतमऊ में बुधवार सुबह टीम भेजकर मरीजों की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
वहीं खैराबाद नगरपालिका में कार्यरत एक सफाई नायिका की बुखार के कारण मंगलवार को मौत हो गई। बरमजीसरायं निवासी कंचन वाल्मीकि (25) वर्ष को 15 दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज के बाद वह ठीक हो गई थी। सोमवार को वह अपने पति राहुल के साथ नगरपालिका गई। रोस्टर के मुताबिक स्थलों पर साफ-सफाई की। उसके बाद घर वापस आई तो हालत बिगड़ गई। परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में इलाज शुरू करवाया। परिजनों ने बताया कि प्लेटलेट्स करीब 45 हजार पहुंच गई थी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने लखनऊ में भर्ती कराया। इलाज के दौरान वहां पर मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि मौत की जानकारी हुई है। मोहल्ले में टीम भेजी जाएगी।
15 दिनों में पांच को लील गया बुखार, नहीं चेते जिम्मेदार
लहरपुर (सीतापुर)। मेवारामनगर गांव के मजरा अलहिदापुर में पिछले 15 दिनों में बुखार से पांच लोगों की मौत हो गई। इलाज के अभाव में 70 से अधिक लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण गांव के इतवारी ,मटरू, अशोक, शैलेंद्री और कालिका की पत्नी की मौत हो गई।
अलहिदापुर निवासी सुनील के परिवार में रोहित, मोहित व बैजनाथ सहित नौ लोग, राम श्री के परिवार में 16 लोग, सुशील के परिवार में तीन लोग, राजेश के परिवार में 6 लोग, चंद्रभान के परिवार में 11 लोग, सुंदरलाल के परिवार में सात लोग, कमलेश के परिवार में चार लोग, त्रिभुवन का पूरा परिवार, प्रताप के परिवार में 6 लोग संदिग्ध बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, गांव की विनीता व वैजयंती ने बताया कि गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कोई भी सफाई कर्मी गांव में नहीं आता है। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है।
जिम्मेदार बोले- चलाएंगे सफाई अभियान, जाएंगी टीमें
खंड विकास अधिकारी परसेंडी राजेश तिवारी ने बताया कि गांव में गंदगी की जानकारी मिली है। सफाई अभियान चलाकर एंटी लार्वा और फाॅगिंग करने के निर्देश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक परसेंडी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में संदिग्ध बुखार की सूचना मिली है। टीम भेजी जा रही है। टीम ग्रामीणों की जांच कर दवाइयां वितरित करेगी। ग्रामीणों का सैंपल भी लिया जाएगा।