फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two dead in separate road accidents

Sitapur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Wed, 28 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two dead in separate road accidents
महोली। सड़क दुर्घटनाओं में सोमवार को जहांसापुर गांव निवासी दो लोगों की मौत हो गई। गांव निवासी चंद्रशेखर गुप्ता (52) हाईवे पर चंद्रा गांव के निकट निजी प्रतिष्ठान में चौकीदार थे। सोमवार शाम वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन

हाईवे पर कारीपाकर के निकट तेज रफ्तार बाइक पीछे से उनकी साइकिल से टकरा गई। हादसे में चंद्रशेखर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी महोली भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा हादसा महोली कस्बे के बड़ागांव मार्ग पर हुआ, जिसमें जहांसापुर गांव निवासी संजय यादव (30) की मौत हो गई। वह महोली कस्बे में गुड़ की एक आढ़त पर डीसीएम चालक थे। सोमवार शाम वह दुकान से पैदल ही घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव मार्ग पर पानी की टंकी के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनसे टकरा गई। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लोगों ने संजय को सीएचसी महोली में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed