फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two couples were robbed by force

असलहे के बल पर दो दंपती को लूटा

Sun, 14 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two couples were robbed by force
सीतापुर। बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह रविवार शाम दो दंपतियों को तमंचे के बल पर लूट लिया। मायके से पति संग ससुराल जा रही बाराबंकी जिले की एक महिला से लुटेरों ने तमंचे के बल पर 10 हजार की नकदी, जेवर सहित हजारों का माल लूट लिया। एक अन्य दंपती संग भी लूट की वारदात सामने आई है। सनसनीखेज घटना की खबर पाकर सीओ महमूदाबाद व एसओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ररिया टांडा निवासी गायत्री देवी पति प्रदीप कुमार के साथ रविवार शाम करीब चार बजे सदरपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव अपने मायके से ससुराल जा रही थी। इसी बीच जब यह लोग बाइक से महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सदरपुर इलाके के अफसेरिया हुसैनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखा कर रोक लिया। लुटेरों ने गायत्री देवी से 10 हजार की नकदी, सोने का चेन, कान की बाली लूट ली। वारदात अंजाम देकर लुटेरे भाग निकले। सूत्र बताते हैं कि इसी घटना स्थल के करीब इन लुटेरों ने एक और दंपती से भी लूटपाट की है। घटना का शिकार दूसरा दंपति महमूदाबाद के चतुराबेहड़ रिश्तेदारी को जा रहा था।
विज्ञापन

वारदात की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर सदरपुर रनवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसओ सदरपुर ने बताया कि जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed