फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two children died of fever, three admitted

बुखार से दो बच्चों की मौत, तीन भर्ती

Sun, 26 Sep 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two children died of fever, three admitted
पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती बच्चे। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर/गोंदलामऊ। जिले में वायरल फीवर का असर बढ़ता जा रहा है। बुखार की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चे बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए है। इमलिया सुल्तानपुर इलाके की नंदिनी (3) को तेज बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन तक इलाज चलने के बाद नंदिनी की रविवार को चिल्ड्रेन वार्ड में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नंदिनी को तेज बुखार के साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। मछरेहटा इलाके के आयुषी (2), बिसवां की मिस्टी (6 माह) व रेउसा की बेबी (एक माह) को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह बच्चे निमोनिया से संक्रमित हैं।
विज्ञापन

गोंदलामऊ विकासखंड में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां पर बुखार के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। उसका भाई भी गंभीर रूप से बीमार है। इस्माइलगंज मजरा पहाड़पुर निवासी शिवा (10) को बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि शिवा को उल्टी हो रही थी और पूरा शरीर ठंडा हो गया था। हाथ के नाखून काले पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधौली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका छोटा भाई सौरभ (3)की हालात भी खराब है। सिधौली के एक अस्पताल में भर्ती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई गई है। इनके घर के पास एक तालाब है, जहां पर हैंडपंप लगा हुआ है। इससे दूषित पानी आ रहा है। परिवार के लोग उस पानी को पीते है। परिजनों को टीम द्वारा दवाई दे दी गई है। दूषित पानी पीने के लिए रोका गया है।

हो रहा है इलाज
इस समय बच्चे निमोनिया से संक्रमित हो रहे है। बच्चों को साफ पानी पिलाएं। उनको ठंडा पानी पिलाने से बचाएं। अस्पताल आने वाले बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed