फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two BJP MLAs could not win their booths

Sitapur News: अपने बूथ नहीं जिता सके दो भाजपा विधायक, संगठन में अंदरुनी कलह की चर्चा

Thu, 06 Jun 2024 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Jun 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two BJP MLAs could not win their booths
सीतापुर। भाजपा के बिसवां विधायक ने जिस बूथ पर वोट डाला, वहां पार्टी प्रत्याशी राजेश वर्मा प्रतिद्वंदी से पीछे रह गए। यही नहीं, महमूदाबाद की विधायक के गृह बूथ पर भी भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस उम्मीदवार से कम वोट मिले। इससे कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। संगठन में अंदरूनी कलह की भी चर्चा है।
विज्ञापन

महमूदाबाद से भाजपा विधायक आशा मौर्या का आवास मोहल्ला पैगंबरपुर भट्टा में है। इनका लखनऊ में भी आवास है। विधायक ने लोकसभा चुनाव में लखनऊ में मतदान किया। इनके गृह आवास के मतदान केंद्र पर तीन बूथ हैं। तीनों बूथ पर बसपा के महेंद्र सिंह यादव को 26, कांग्रेस के राकेश राठौर को 1238 और भाजपा के राजेश वर्मा को 114 मत मिलें।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा के बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने अपने मूल निवास विधानसभा लहरपुर की ग्रामसभा न्यामूपुर कला में मतदान किया था। यहां तीन बूथ हैं। इनमें बूथ संख्या 90 में भाजपा को 216, कांग्रेस को 365 और बसपा के महेंद्र सिंह यादव को सात मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बूथ पर भी भाजपा 149 मत पीछे रह गई। वहीं बूथ संख्या 91 में भाजपा को 86, कांग्रेस को 90 और बसपा को 41 मत मिले। बूथ संख्या 92 प्राथमिक विद्यालय कला बहादुरपुर मजरा न्यामूपुर कला में भाजपा को 221, कांग्रेस को 357 और बसपा को 185 मत प्राप्त हुए। विधायक ने किस बूथ पर मतदान किया, इसकी वह जानकारी नहीं दे सके।

राज्यमंत्री और सेवता विधायक के बूथ पर जीती भाजपा
सदर विधायक और नगर विकास राज्य मंंत्री राकेश राठौर गुरु ने प्राइमरी पाठशाला दुर्गापुरवा मतदान केंद्र के कमरा नंबर तीन बूथ संख्या 49 में मतदान किया था। यहां से भाजपा प्रत्याशी को प्रतिद्वंदी से 48 मत ज्यादा मिले। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने रेउसा के त्रिभुवन दत्त हाईस्कूल विद्यालय के बूथ संख्या 124 पर मतदान किया। यहां बसपा को 32, कांग्रेस को 239 और भाजपा को 443 मत मिले।


पूर्व कार्यवाहक सीएम के मतदान केंद्र पर भी पिछड़ी भाजपा
महमूदाबाद। पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री व भाजपा नेता डा. अम्मार रिजवी के मतदान केंद्र पर भी भाजपा प्रत्याशी को लीड नहीं मिली। इनकी ओर से महमूदाबाद के काल्विन इंटर कालेज मतदान केंद्र पर मतदान किया गया था। यहां चार बूथ थे। जिसमें बसपा को 20, कांग्रेस को 1311 व भाजपा को 388 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed