{"_id":"6ac53cb3f94e4eab6601ab88","slug":"two-bikes-collide-one-rider-killed-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165367-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो बाइकें टकराईं, एक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो बाइकें टकराईं, एक सवार की मौत
Tue, 06 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य। ठाकुरनगर तिराहे पर मंगलवार को दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार गौरिया पनाहनगर बेलहरी निवासी रामखेलावन (50) की मौत हो गई। वहीं उनके साथी चेतराम जख्मी हो गए। वहीं दूसरा बाइक सवार जख्मी हो गया।
परिजनों के अनुसार रामखेलावन और चेतराम मिश्रिख से अपने घर आ रहे थे। तिराहे पर हरदोई की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक सामने से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद दोनों गिरकर जख्मी हो गए। रामखेलावन ने हेलमेट नहीं पहना था।
मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी नैमिषारण्य पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने रामखेलावन को मृत घोषित कर दिया, वहीं चेतराम का उपचार जारी है। सीओ मिश्रिख विशाल ने बताया कि दूसरी बाइक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।