फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two arrested, challaned for tying a teenager with a rope

किशोर को रस्सी से बांधकर घुमाने के मामले में दो गिरफ्तार, चालान

Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, challaned for tying a teenager with a rope
महमूदाबाद (सीतापुर।) कोतवाली इलाके में किशोर को घर बुलाकर रस्सी से बांधने के बाद घुमाने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महमूदाबाद इलाके के मोहल्ला कैथी टोला निवासी आकाश सिंह की सोशल मीडिया के माध्यम से नई बाजार की रहने वाली अपनी हमउम्र एक किशोरी से दोस्ती हो गई थी। इसकी जानकारी किशोरी के पिता और भाई को हुई तो उन्हें ये नागवार गुजरा।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार को आकाश को बहाने से किशोरी के पिता ने अपने घर बुला लिया। जहां उसे पकड़ लिया गया और रस्सी से बांधकर उसकी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कस्बे में घुमाया भी था। पिटाई से किशोर को चोटें आईं थीं। इस घटना का वीडियो बनने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की की थी। पीड़ित की तहरीर पर नई बाजार निवासी सप्पू उर्फ संजीव जयसवाल, बेटे आयुष जयसवाल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल महमूदाबाद अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। बताया कि पीड़ित का सिटी स्केन और एक्स-रे कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आरोपियों के खिलाफ और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed