{"_id":"5d7152f88ebc3e012d67eaad","slug":"two-arrest-sitapur-news-lko4800704196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवध करते दो आरोपी दबोचे गए, तीन पुलिस को चकमा दे भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवध करते दो आरोपी दबोचे गए, तीन पुलिस को चकमा दे भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर (सीतापुर)। पुलिस ने गुरुवार की भोर क्षेत्र के बहा नाले के किनारे गोवध की शिकायत मिलने पर छापा मारकर वहां से दो लोगों को दबोचा है। साथ ही आलाकत्ल भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर तीन अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बताते हैं कि पुलिस को खबर मिली थी कि तंबौर इलाके में बहा नाले के किनारे कुछ लोग गोवध कर रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छापा तारा तो वहां पांच लोग नजर आए, लेकिन उनमें से तीन लोग भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने मौके से पशु के पैर, सिर व लगभग 50 किलो मांस बरामद किया।
बरामद मांस को बेहटा के पशु चिकित्सक ने जांचोपरांत जमीन में निस्तारित करा दिया। पुलिस ने मौके से दो कुल्हाड़ी, दो छुरा, एक सूजा भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तंबौर इलाके के आजादनगर निवासी मोबीन, फखरे आलम के रूप में हुई है। कस्बा इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। जिन्हें जेल भेजा गया है। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।