फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trucks parked in front of Kotwali

जाम व हादसे का सबब बन रहे कोतवाली के सामने खड़े ट्रक

Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trucks parked in front of Kotwali
सिधौली कोतवाली के बाहर खड़े भारी वाहन। - फोटो : SITAPUR
सिधौली (सीतापुर)। नगर के तहसील मार्ग से गुजरते समय आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी चूक आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कोतवाली के सामने खड़े ट्रकों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन जाम लगना आम बात है। जाम के कारण अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस गंभीर समस्या की ओर से आंखे मूंदे हुए हैं जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

दरअसल, एआरटीओ द्वारा जिन भारी वाहनों के चालान व सीज करने की कार्रवाई कर पुलिस के सुपुर्द किया जाता है, उन्हें कोतवाली के बाहर सड़क के किनारे खड़ा करवा दिया जाता है। नतीजतन, नगर का अति व्यस्ततम तहसील मार्ग इस कदर संकुचित हो गया है कि दिन में कई बार जाम लगता है। जाम के चलते दुर्घटनाएं भी होती हैं। विगत 13 जनवरी को एक एसयूवी और बाइक में भिडंत से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

इस तरह के हादसे रोजाना होते हैं। इस मार्ग पर कोतवाली के अलावा तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ब्लॉक, कृषि रक्षा इकाई, नेशनल विद्यालय तथा कन्या इंटर कॉलेज है। हर रोज छात्र-छात्राओं के साथ ही सैकड़ों राहगीरों का इस मार्ग पर आवागमन होता है। सड़क के किनारे खड़े यह भारी वाहन राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर जाम में फंस जाती एंबुलेंस
नगर में कोतवाली के पीछे सीएचसी बना हुआ है। सीएचसी आने-जाने के लिए तहसील मार्ग से ही निकलना होता है। सड़क के किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण लगने वाली जाम में अक्सर एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।

डीएम से मिलेगी किसान यूनियन
किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता यादव इस समस्या को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा जल्द ही इस समस्या को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मुलाकात करेगा। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed